logo

जम्मू-कश्मीर के आर्मी जवान ने रांची में की आत्महत्या, गोली मारकर की खुदकुशी

dead_body29.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची में एक आर्मी जवान ने आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार 386 आर्मर्ड रेजिमेंड के जवान करनेल सिंह ने खुद को गोली मार ली। इसके बाद आनन-फानन में जवान को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक जवान रिजिमेंट का कोर्ट इंचार्ज था। वह जम्मू-कश्मीर का रहने वाला था। मामला नामकुम सैन्य के खोजाटोली का है। खबर लिखने तक जवान के आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया था। 

Tags - JharkhandJharkhand newsarmy jawanarmy jawan sucide