logo

8 अक्टूबर को लोहरदगा जाएंगी कल्पना सोरेन, मंईयां योजना के लाभुकों को करेंगी संबोधित

कल्पना_सोरेन.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
लोहरदगा में 8 अक्टूबर को मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन शिरकत करेंगी। यह कल्पना सोरेन का पहला लोहरदगा दौरा होगा। इस मौके पर वे मंईयां योजना के लाभुकों को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम को लेकर झामुमो और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इसके लिए झामुमो जिला कार्यालय में बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।


 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज मंईयां सम्मान योजना कल्पना सोरेन Jharkhand News Jharkhand Latest News Mainiyan Samman Yojana Kalpana Soren