द फॉलोअप डेस्क
आज खूंटी जिला अंतर्गत लोधमा प्रखंड की कुलहुटू पंचायत स्थित छनगाटोली ग्राम में एक महत्वपूर्ण और मानवीय कार्य किया गया। क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए, समाजसेवी बबन कुमार ने गरीब और असहाय ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण का आयोजन किया।.jpeg)
इस नेक सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य ठंड से जूझ रहे गरीब और वंचित परिवारों को राहत पहुँचाना था। वितरण कार्यक्रम के दौरान, विशेष रूप से असहाय आदिवासी गरीब बहनों को कंबल प्रदान किए गए। बबन कुमार को इस सेवा कार्य के माध्यम से इन जरूरतमंद महिलाओं का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और वे आगे भी इस तरह के परोपकारी कार्यों में सक्रिय रहेंगे। इस पहल से स्थानीय ग्रामीणों को शीत लहर के प्रकोप से बचने में बड़ी मदद मिली है।