logo

शंभू नाथ चौधरी चुने गये रांची प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष, अभिषेक सिन्हा को सचिव पद की जिम्मेदारी

shambhu.jpg

रांची
आज रांची प्रेस क्लब का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव परिणाम के अनुसार शंभू नाथ चौधरी रांची प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष चुने गये, जबकि सचिव पद की जिम्मेदारी अभिषेक सिन्हा को मिली है। कोषाध्यक्ष पद पर कुबेर ने जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद के लिए बिपिन उपाध्याय चुने गये। संयुक्त सचिव पद पर चंदन भट्टाचार्य ने विजय हासिल की। चंदन भट्टाचार्य ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय मिश्रा को 23 वोटों के अंतर से पराजित किया।
रांची प्रेस क्लब के इस द्विवार्षिक चुनाव के तहत मतदान अपराह्न 3:30 बजे संपन्न हुआ था। इसके बाद शाम करीब 5:30 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले पदाधिकारियों को मिले मतों की गणना की गई, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के परिणाम घोषित किए गए।
इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए कुल 56 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें अध्यक्ष पद के लिए 6, उपाध्यक्ष के लिए 4, सचिव के लिए 5, संयुक्त सचिव के लिए 4, कोषाध्यक्ष के लिए 3 और कार्यकारिणी सदस्य के लिए 34 उम्मीदवार शामिल थे। चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और देर रात तक सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest