logo

चाईबासा: तालाब में नहाने गई छात्रा के साथ गैंगरेप, 5 लड़कों ने की दरिंदगी; केस दर्ज

चाईबासा: तालाब में नहाने गई छात्रा के साथ गैंगरेप, 5 लड़कों ने की दरिंदगी; केस दर्ज


द फॉलोअप डेस्क:
चाईबासा के मझगांव थानाक्षेत्र के गडकेशना गांव में 13 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ कुछ लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। 13 मार्च को पीड़ित छात्रा की मां ने इसकी सूचना मझगांव थाना को दी। पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे उनकी बेटी नहाने के लिए गांव से कुछ दूरी पर स्थित तालाब पर गई थी। उसी दौरान गडकेशना गांव के 5 लड़कों ने मेरी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

लड़कों ने पीड़िता को धमकाया था

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि लड़कों ने किसी को नहीं बताने की धमकी दी थी। धमकी के कारण हम लोग भी डरे हुए थे। काफी देर बाद छात्रा अर्धनग्न अवस्था में घर पहुंची। डर और लज्जा के कारण उसने घर में कुछ नहीं बताया। शाम को जब हम जंगल से घर आये तो काफी पूछने के बाद घटना  की जानकारी दी। काफी हिम्मत कर बुधवार सुबह 10:00 बजे मझगांव थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी। सूचना के अनुसार छात्रा उत्क्रमित उच्च विद्यालय किशनगढ़ में पढ़ाई कर रही है।

 


छात्रा का मेडिकल करवाया गया
थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने पुलिस वाहन भेज कर पीड़ित छात्रा का मेडिकल करवाया और मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गए हैं। मझगांव के थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने कहा कि स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सूचना परिजनों ने दी है।