logo

CUG : प्रोफेसर राम किशोर सिंह को SERB ने दिया शोध के लिए 35 लाख रुपये का अनुदान

प्रोफेसर राम किशोर सिंह को SERB ने दिया शोध के लिए 35 लाख रुपये का अनुदान

रांची
झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के डॉ राम किशोर सिंह को साइंस एवं इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड (SERB) ने अनुदान के लिए 35 लाख रुपये का अनुदान दिया है। डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी), कोर रिसर्च ग्रांट की ओर से शोध कार्य के लिए सिंह को अनुदान मिला है। मानव प्रत्यारोपण में इस्तेमाल होनेवाले धातु का प्रतिस्थापन इनके शोध का विषय है। अपने शोध के माध्यम से प्रत्यारोपण में उपयोग होनेवाले धातु का मानव की हड्डी प्रत्यारोपण के लिए आवश्यक रूपांतरण करना इनके शोध का मुख्य उद्देश्य होगा।

महत्वपूर्ण साबित होगा शोध 

डॉ. राम किशोर ने बताया कि यह शोध चिकित्सा जगत एवं समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। डॉ. रामकिशोर सिंह वर्तमान में झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग विभाग में सहायक प्राध्यापक हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास, स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग के डीन प्रो.अजय सिंह, विभाग के प्रमुख प्रो.गजेंद्र प्रसाद सिंह और प्रो सुभाष यादव आदि ने बधाई एवं शुभकानाएं दी।

 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn