गढ़वा
पलामू जिले के रामपुर में बीते दिनों हुई गोलीबारी की घटना के विरोध मे भाकपा माले का शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन है। रामपुर से सटे गढ़वा जिले के डंडा थाना क्षेत्र के पांच गाँव मे धारा 144 लागू किया गया है। जानकारी के अनुसार बिहार और झारखंड के दो से तीन विधायक घटना के विरोध मे शामिल होंगे। निरसा से विधायक अरुप चटर्जी, बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। वहीं स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए जिला प्रशासन ने भारी संख्या मे पुलिस बलों की तैनाती डंडा थाना क्षेत्र में की गयी है। एसडीएम, एसडीपीओ, चार इंस्पेक्टर, कई थानों के थाना प्रभारी डंडा थाना क्षेत्र में मोर्चा संभाल रहे है। पुलिस-प्रशासन माइकिंग के जरिये लोगों से शांति बनाये रखने की अपील कर रही है।
