logo

सदर अस्पताल में सहिया ऐप समीक्षा सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, 5 जिलों के सदस्यों ने लिया हिस्सा 

HHA0051.jpg

रांची 
आज सदर अस्पताल में सहिया ऐप समीक्षा सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दक्षिणी छोटनागपुर प्रमंडलीय अन्तर्गत 5 जिलों से RC-VSRC, DPC, STT और BTT ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में राज्य मुख्यालय से अकॉय मिंज, State Programme "Co-ordinator मनीर अहमद, State Trainning Consultant, Jharkhand एवं IT Partner सहिया एप धनुष टीम एवं सिविल सर्जन सदर रांची, डॉ प्रभात कुमार,  Regional Coordinator-VSRC दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, रांची के सभी सदस्य,  प्रीति चौधरी, जिला कार्यक्रम समन्वयक आदि उपस्थित थे।

अकॉय मिंज, State Programme Co-ordinator, Jharkhand द्वारा सहियाओं के द्वारा किये जा रहे बेहतर कार्यों की प्रशंसा की साथ ही साथ सहिया ऐप में जल्द से जल्द सहिया, सहिया साथी, BTT को सुचारू रूप से Entry करने का निर्देश दिया एवं किये जा रहे कार्यों को बेहतर ढंग से समाजिक स्तर पर कार्यान्वित करने हेतु दिशा-निदेश दिया गया। कार्यक्रम में मनीर अहमद, State Trainning Consultant, Jharkhand के द्वारा सहियाओं से संबंधित आने वाली योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सहियाओं द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ठ कार्यों की सराहना किया गया।

सभी जिलों से आये BTT और STT का समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द सहिया ऐप में Entry करने का निर्देश दिया। असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, रांची द्वारा सभी जिलों में कार्य कर रहे DPC, STT एवं BTT का उत्साहवर्द्धन किया गया और निदेश दिया गया कि सभी स्वास्थ्य आधारित कार्यों को करते हुए उसका Digitilization procrss भी सहिया एप में करते रहे और कोई भी दिक्कत आने पे धनुष टीम से सम्पर्क करने को कहा गया।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest