द फॉलोअप डेस्क
धनबाद में एक निजी अस्पताल में हुई दुर्घटना पर झारखंड के सियासी, सामाजी और बुद्धिजीविओं ने गहरा दु:ख प्रकट किया है। राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने भी डॉक्टर दंपति सहित पांच व्यक्ति के आग में झुलस कर मर जाने पर गहरा दु:ख प्रकट किया। उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवार जनों के लिए भगवान से प्रार्थना की। संजय सिंह यादव ने सरकार से मांग की है कि मृतक के परिवार जनों एवं आश्रितों को जल्द से जल्द मुआवजा मिलनी चाहिए और इस तरह की घटना ना घटे इसके लिए प्रबंध होनी चाहिए।
यह भी पढ़ेः- हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक, दिखाई एकजुटता

शॉर्ट सर्किट के कारण अस्पताल में लगी आग
बता दें की झारखंड के धनबाद में बीती रात भीषण अग्निकांड हो गया। यहां के हाजरा क्लीनिक में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मरने वालों में डॉक्टर दंपति भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, हाजरा मेमोरियल हॉस्पिटल के आवासीय परिसर में यह हादसा हुआ। आग इतनी भीषण थी कि अस्पताल की ऊपरी मंजिल तक फैल गई। दमकल की पांच गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। मृतकों की पहचान डॉ विकास हाजरा और उनकी पत्नी डॉ प्रेमा हाजरा और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण अस्पताल की दूसरी मंजिल पर आग लगी थी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT