logo

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक, दिखाई एकजुटता

cong.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी को लेकर कांग्रेस पूरी तरह सरगरम नजर आ रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी। ये बैठक रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संपन्न हुआ जहां हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को गांव-टोला, बूथ स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। साथ ही बैठक में उपस्थित प्रदेश सचिव गोपाल प्रसाद ने नये पुराने सभी कांग्रेसियों को जोड़कर हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें: परीक्षा पे चर्चा' में PM मोदी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र, झारखंड से दो छात्राएं भी शामिल

राहुल गांधी के संदेश को डोर टू डोर पहंचाना उद्देश्य

बता दें की अभियान के दौरान कांग्रेस का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी क्षेत्र के घर-घर जाकर उन्हें राज्य सरकार की योजनाओं और कांग्रेस की विचारधारा से अवगत करा कर कांग्रेस का संदेश आम लोगों को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत घर-घर पहुंचाएंगे। इस सिलसिले में डॉ महतो ने बताया कि हाथ से हाथ जोडो अभियान एक जन संवाद कार्यक्रम है जो भारत जोड़ो यात्रा का विस्तारित अभियान है। यह अभियान निरंतर दो महीनों तक चलेगा। जो प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर होगा। डॉ महतो ने बताया कि यात्रा का मूल उद्देश्य राहुल गांधी के संदेश को डोर टू डोर पहंचाना, मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट बांटना और भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। डॉ इलियास मजीद ने भारत जोड़ो यात्रा और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की पृष्ठभूमि और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

ये थे मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से रांची जिला प्रभारी महासचिव शिव कुमार भगत, महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, प्रदेश सचिव गोपाल प्रसाद, खगेन्द्र चन्द्र महतो, डॉ इलियास मजीद, संजय कुमार, जफर इमाम, अंजू, मिनू सिंह, रीता चैधरी, रश्मि चन्द्र पिंगुवा, गौरी शंकर महतो, अब्दूस सलाम, माधो कच्छप, किशोर नायक, चंदन बैठा, अफताब आलम, गुलजार अहमद, निशिकांत गंझू, ज्ञान अहीर, अशफाक आलम सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT