logo

12 साल तक राजस्व कर्मचारी युवती के साथ करता रहा दुष्कर्म, कई बार करवाया गर्भपात

rape13.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
सहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने निकलकर आया है। यहां एक युवती ने राजस्व कर्मचारी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने दर्ज शिकायत में कहा है कि आरोपी 12 साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। जब वह 16 साल की थी तब से ब्रह्मचारी वीरेंद्र पहाड़िया उसका यौन शोषण कर रहा है। शुरुआत में ब्रह्मचारी वीरेंद्र पहाड़िया को वह भाई मानती थी इसलिए उसके घर आती जाती रहती थी। इसी का फायदा उठाकर उसने 2010 में उसका रेप किया। जब लड़की ने विरोध किया तो उसने शादी का वादा किया। वीरेंद्र ने यह बात उससे छिपाई कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। शादी का झांसा देकर वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान वह कई बार गर्भवती भी हो गई और आरोपी उसका गर्भपात कराता रहा। वह शिकायत करने थाना जाने लगी तो वह कैरियर बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी देने लगा। 


3 माह की थी गर्भवती थी जब गर्भपात कराया 
युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी राजस्व कर्मी ने 17 अगस्त 2023 को आखिरी बार उसका अबॉर्शन करवा दिया। उस वक्त वह 3 माह की प्रेग्नेंट थी। इसके बाद उसने 22 अगस्त 2023 को एसपी नौशाद आलम से घटना की शिकायत की। एसपी के निर्देश पर रांगा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने बताया कि ब्रह्मचारी वीरेंद्र पहाड़िया (51) उधवा में राजस्व कर्मचारी के पद पर तैनात है। उसका घर गोड्डा जिला में है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N