logo

BJP विधायक CP SINGH की बढ़ सकती है मुश्किलें, रांची पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में दाखिल की चार्जशीट

cp2.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक सीपी सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रांची पुलिस ने उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह मामला रांची के हिन्दपीढ़ी थाना में दर्ज कांड संख्या 123/2024 से जुड़ा हुआ है, जिसमें पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए हैं। इस मामले में एफआईआर विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवार चंदेश्वर प्रसाद सिंह के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में दर्ज की गई थी। 

इस मामले में दाखिल हुई चार्जशीट 
बता दें कि सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने सीपी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। सीपी सिंह पर आरोप लगाया गया था कि हिंदपीढ़ी क्षेत्र में भाजपा के चुनाव चिन्ह 'कमल' के झंडे लगाए गए थे, जो आचार संहिता का उल्लंघन था। चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब कोर्ट द्वारा इस मामले को MP-MLA की विशेष कोर्ट में ट्रांसफर किया जा सकता है, जहां इसकी आगे की सुनवाई की जाएगी। यह मामला सीपी सिंह के लिए एक नई चुनौती बन सकता है क्योंकि अगर अदालत में आरोप साबित हो जाते हैं तो इसके राजनीतिक और कानूनी प्रभाव हो सकते हैं।

Tags - cp singh bjp charge sheeted ranchi police election jharkhand code of conduct rule brake hindi news