logo

रांची के 2.55 लाख पेंशनधारियों को 2 महीने की पेंशन एक साथ मिली, खातों में भेजे गए 51.10 करोड़ रुपये

रांची के 2.55 लाख पेंशनधारियों को 2 महीने की पेंशन एक साथ मिली, खातों में भेजे गए 51.10 करोड़ रुपये

रांची
राज्य सरकार (State Government) की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना (Sarvajan Pension Scheme) के तहत रांची जिले (Ranchi District) के पेंशनधारियों (Pensioners) को माह अक्टूबर एवं माह नवंबर 2026 (October and November 2026) की पेंशन राशि (Pension Amount) का भुगतान कर दिया गया है। योजना अंतर्गत जिले के कुल 2,55,534 लाभुकों (Beneficiaries) को दोनों माह की पेंशन राशि का भुगतान किया गया है। योजना के तहत कुल 51 करोड़ 10 लाख 68 हजार रुपये की राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से लाभुकों के बैंक खाते (Bank Accounts) में हस्तांतरित (Transferred) की गई है।

प्रखंडवार एवं शहरी क्षेत्रवार पेंशन लाभुकों की संख्या निम्न प्रकार है- 

- अनगड़ा – 10,311

- अरगोड़ा शहरी – 9,368

- बरगाईं शहरी – 5,188

- बेड़ो – 14,142

- बुंडू – 9,034

- बुंडू नगर पंचायत – 2,753

- बुढ़मू – 11,055

- चान्हो – 12,461

- हेहल शहरी – 7,541

- इटकी – 5,568

- कांके – 17,027

- कांके शहरी – 340

- खलारी – 5,214

- लापुंग – 7,164

- मांडर – 16,115

- नगड़ी – 8,259

- नगड़ी शहरी – 6,800

- नामकुम – 10,136

- नामकुम शहरी – 5,733

- ओरमांझी – 8,157

- राहे – 9,189

- रांची टाउन शहरी – 13,099

- रातू – 10,756

- सिल्ली – 15,683

- सोनाहातू – 13,752

- तमाड़ – 20,689

बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य

सर्वजन पेंशन योजना का उद्देश्य पात्र वृद्धजनों, विधवा एवं एकल महिलाओं तथा दिव्यांगजनों सहित अन्य निर्धारित श्रेणियों के लाभुकों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। जिला प्रशासन द्वारा पेंशन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ समय पर पहुंचाने को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि कोई भी योग्य लाभुक सामाजिक सुरक्षा के लाभ से वंचित न रहे। जिन लाभुकों के बैंक खाते में अभी तक पेंशन राशि प्राप्त नहीं हुई है, उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है।


 

Tags - Jharkhand Pension Ranchi DBT Beneficiaries