रांचीः
रांची के उपायुक्त छवि रंजन का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर राहुल सिन्हा को रांची का डीसी बनाया गया है। रांची के डीसी रहे छवि रंजन ने अपना प्रभार नये डीसी को सौंपा है। बता दें कि रांची के उपायुक्त छविरंजन को समाज कल्याण निदेशक का पदभार सौंपा गया है। उनके पास सामाजिक सुरक्षा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

नये डीसी राहुल कुमार सिन्हा
रांची के नए उपायुक्त राहुल सिन्हा यहां डीसीसी रह चुके हैं। UPSC परीक्षा में 60वां रैंक हासिल कर आईएएस बनने से पहले वह IPS थे। मूल रूप से बिहारशरीफ के रहने वाले राहुल सिन्हा के पिता जिला न्यायाधीश रहे हैं। इनके चाचा पटना के पूर्व ट्रैफिक एसपी रहे हैं।
