logo

डांडिया नाइट सीजन में भोजपुरी अभिनेत्री अनारा गुप्ता संग झूमी रांची

डांडिया.jpg

द फॉलोअप डेस्क 


रेडियो ऑरेंज 106.4 द्वारा आयोजित डांडिया उत्सव सीजन 3 का आयोजन रांची के होटल बीएनआर चाणक्या में धूमधाम से किया गया। इस शानदार आयोजन का उद्घाटन झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष काजल यादव द्वारा किया गया। इस मौके पर अतिथि के रूप में शशि प्रकाश झा, डायरेक्टर, सोशल वेलफेयर डेवलपमेंट, झारखंड सरकार, और श्रीकांत सुरेश राम कोठारी, एडीसी, झारखंड सरकार भी उपस्थित थे। 

कार्यक्रम के दौरान फिजां में मधुर गीतों की धुन और हाथों में डांडिया स्टिक थामे लोग उत्साह से भरपूर दिखे। हर कदम पर लोग डांडिया और गरबा की ताल पर झूम रहे थे। महिलाएं, युवतियां और युवा सभी पारंपरिक रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धजकर इस डांडिया नाइट का आनंद ले रहे थे। भोजपुरी अभिनेत्री अनारा गुप्ता ने अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम में चार चांद लगाए और वहां मौजूद सभी को अपने नृत्य और जोशीले अंदाज से झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन आरजे सावन और आरजे मयूर ने किया। 

इस डांडिया नाइट के सफल आयोजन में कई प्रतिष्ठित लोगों का योगदान रहा, जिनमें विश्वानी इंजीनियर्स के संदीप पटेल, एनडीए वाटर पार्क के रमेश महतो, ज़ोलो आर्टिफिशियल ज्वेलरी के अल्लाह रखा सिद्दीकी, सर्वदा ज्वेलर्स, महालक्ष्मी ज्वेलर्स सिद्धिविनायक सैमसंग कैफे,नर्सिंग इंस्टिट्यूट की जीनत कौसर, रिप्लेसमेंट पार्टनर बीकानेर प्रीमियम और डाइमेंशन कार्ड सेंटर के नीरज गुप्ता,पंजाब नेशनल बैंक के प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, पब्लिक होंडा के सोमेश्वर,जीडी गोयनका के मदन सिंह, खादी बोर्ड की सुमन पाठक,फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ़  का महत्वपूर्ण योगदान शामिल था। रेडियो ऑरेंज 106.4 के नेशनल बिजनेस हेड अजय मोंगड़े, ईस्ट जोन बिजनेस हेड प्रेरित चौहान, बिहार झारखंड हेड अभिषेक श्रीवास्तव, बिजनेस मैनेजर नीरज पांडे, आफताब आलम, रश्मि जायसवाल, और आरजे आरजे सावन व मयूर भी इस रंगारंग कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम ने रांची के लोगों को न सिर्फ मनोरंजन प्रदान किया, बल्कि उन्हें सामूहिकता और उत्सव की भावना से भी भर दिया।

Tags - anaragupta anaraguptanewfilm bhojpurihitsongs ranchi dandiyanight chankybnr