हजारीबाग
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव सह बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने बड़कागांव रोहाने कॉल ब्लॉक के अंतर्गत प्रभावित परिवारों के रैयतों के मुआवजा, पुनर्स्थापन एवं पुनर्वासन राशि के संबंध में रैयतों को लेकर डीसी ऑफिस पहुंची। इस दौरान अंबा प्रसाद ने उपायुक्त हेमंत सती एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय के साथ विस्तृत वार्ता की। इस दौरान दर्जनों रैयत मौजूद रहे।
संबंधित मामला उच्च न्यायालय में लंबित
वहीं अंबा प्रसाद ने कहा कि आदिवासी परिवार वर्षों से जंगल में रह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रोहाने कोल ब्लॉक द्वारा ज़बरदस्ती उनको हटाने का प्रयास किया जा रहा है। अंबा प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में क्रय की गई भूमि से संबंधित मामला उच्च न्यायालय में लंबित है। उक्त भूमि अधिग्रहण हेतु वर्ष 2011-12 में क्रय किया गया था। रोहाने कोल ब्लॉक के निरस्त होने के पश्चात एनएमडीसीएल को उक्त क्षेत्र आवंटित कर दिया गया था और भूमि को संबंधित रैयतों को वापस किया गया लेकिन नामांतरण नहीं हो सका चुकी मामला उच्च न्यायालय में लंबित है उच्च न्यायालय द्वारा आदेश किया गया है कि अंतिम निर्णय आने तक भूमि की यथा स्थिति बनी रहेगी और नामांतरण भी नहीं होगा। क्योंकि कॉल ब्लॉक एनएमडीसीएल को आवंटित कर दिया गया है एवं भूमि विवाद उच्च न्यायालय में लंबित है।

भूमि सीएनटी एक्ट का अनुपालन किए बगैर खरीदा गया
इसीलिए विस्थापितों को पुनर्स्थापना एवं पुनर्वासन एनएमडीसीएल द्वारा किया जाना चाहिए और जब तक इस संबंध में निर्णय नहीं आता है। भूमि को एनएमडीसीएल को हस्तांतरित भी नहीं किया जाना चाहिए। इस संबंध में उच्च न्यायालय के अंतिम निर्णय आने के पश्चात भूमि का मुआवजा एवं अन्य सुविधाओं का निर्धारण किया जाए। उक्त क्षेत्र में लगभग 70 एकड़ भूमि जिसे सीएनटी एक्ट का अनुपालन किए बगैर खरीदा गया है उसे सभी भूमि को भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के तहत लाभ प्रदान किया जाए। अंबा प्रसाद ने गैर मजुरवा भूमि पर अवस्थित प्रभावित परिवारों को सरकार के संकल्प के आधार पर संरचनाओं का मुआवजा, पुनर्स्थापन एवं पुनरवास राशि भी उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं उपायुक्त एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने अंबा प्रसाद एवं विस्थापितों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनकर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।

मौके पर जिला परिषद सदस्य गीता देवी, समाजसेवी दीपक करमाली, महेन्द्र मांझी, गंगाराम मांझी, जोपाल मांझी, तालो बेसरा, सुरेश हांसदा, जीवन हांसदा, लक्ष्मण मांझी, राजेंद्र मरांडी, छोटन मांझी, सोहन मांझी, सुनीता देवी, संजय वर्मा, रविन्द्र करमाली, गुलाब करमाली, सोनी देवी, सुमन देवी, सपना देवी, साझों देवी, पंचम करमाली, राजेंद्र करमाली, कृपाल कच्छप, सोनी देवी मौजूद रहे।