logo

राम टहल चौधरी हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल! रखी ये शर्त

रामटहल.jpg

भाजपा से पूर्व सांसद राम चहल चौधरी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने शामिल होने के लिए रांची लोकसभा टिकट की शर्त रख दी है। बता दें कि कांग्रेस में शामिल होने के लिए वे लगातार कांग्रेस के बड़े नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली भी गए, वहां कांग्रेस के बड़े नेताओं से मिले भी। लेकिन रांची सीट के टिकट को लेकर कांग्रेस फिलहाल कोई वादा नहीं करना चाह रही है। 

यहां फंस रहा है पेंच

दरअसल, राम टहल चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए एक शर्त रख दी है। वे रांची लोकसभा से INDIA अलायंस से टिकट चाहते हैं लेकिन कांग्रेस इसपर कोई फैसला अभी लेने को तैयार नहीं है। नाम ना छापने के शर्त पर झारखंड कांग्रेस के एक बड़े नेता ने बताया कि बिना शर्त अगर राम टहल चौधरी कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन फिलहाल कांग्रेस उनसे टिकट का वादा नहीं कर सकती है।

INDIA अलायांस सुबोधकांत सहाय को बना सकती हैं रांची से अपना प्रत्याशी

हालांकि महागठबधंन के तरफ से प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन अंदरखाने से ये खबर आ रही है कि कांग्रेस सुबोधकांत सहाय को रांची सीट से लड़ाने के मूड में है। 

 

Tags - BJP JHARKHANDJHARKHAND CONGRESSPOLITICAL NEWS TOP POLITICAL JHARKHAND UPDATE JHARKHAND NEWS JHARKHAND KHABARRAMTAHAL CHOUDHARY FORMAR MP RT CHOUDHARYLOKSABHA SEAT