द फॉलोअप डेस्क
रामनवमी के अवसर पर राज्य सरकार ने छुट्टी की तिथि में बदलाव का फैसला किया है। 25 मार्च तक कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा छुट्टी में बदलाव संबंधी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इस बदलाव के तहत रामनवमी की छुट्टी अब 26 मार्च की जगह 27 मार्च को होगी। यहां मालूम हो कि राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत सूची में रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च को एनआईए एक्ट के तहत छुट्टी घोषित है। लेकिन इस बार रामनवमी 27 मार्च को पड़ रही है। साथ ही उसी दिन रांची सहित राज्य के अन्य शहरों और क्षेत्रों में उसी दिन 27 मार्च को शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसलिए राज्य सरकार के लिए छुट्टी की तिथि में बदलाव आवश्यक हो गया है। हालांकि सरकार में बैठे कुछ लोग चाहते हैं कि 26 की भी छुट्टी बरकरार रहे। लेकिन ऐसा होने की संभावना नहीं है। केवल 26 मार्च की छुट्टी 27 मार्च को शिफ्ट करेगी।
