logo

झारखंड में आज और कल बारिश का पूर्वानुमान, वज्रपात भी होगा; बढ़ेगी ठिठुरन

वोीगेप8.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची समेत पूरे झारखंड के ठंड पांव पसार चुका है। हालांकि अभी कंपकपी वाली ठंड शुरू नहीं हुई है, लेकिन बादल छंटते ही कड़ाके की ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर देगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से झारखंड के कई हिस्सों में मंगलवार और बुधवार को बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि मध्य भाग के रांची समेत कई जिलों में बुधवार को बारिश हो सकती है। इसके बाद दो से तीन दिनों तक हल्के बादल छाए रहेंगे। विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा, मध्य हिस्से यानी रामगढ़, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में कहीं-कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। 


येलो अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पुरवैया हवा भी चलेगी। करीब एक सप्ताह तक बादल छाए रह सकते हैं। बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है और इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा है। तापमान में बढ़ोतरी संभव है। राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्‍स‍ियस की बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद है। इसके बाद अगले 2 दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 



28 नवंबर तक ये स्थिति बनी रहेगी। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बन रहा है। इस कारण राज्‍य में 28 नवंबर तक बादल छा सकते हैं और मौसम शुष्‍क रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि 29 नवंबर और 3 दिसंबर सुबह में कोहरा या धुंध छाया रह सकता है। इसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्‍क रहेगा।

ऐसा रहेगा मौसम का हाल 

28 नवंबर : राज्य के पश्चिमी, मध्य और उत्तर पूर्वी हिस्सों में कहीं कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना
29 नवंबर : सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रहे सकते हैं, मौसम शुष्क बना रहेगा
30 नवंबर : सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रहे सकते हैं, मौसम शुष्क बना रहेगा
01 दिसंबर : आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और मौसम शुष्क बना रहेगा।