logo

शारदीय नवरात्र की पंचमी पर सीएम हेमंत सोरेन ने पूजा पंडालों का अनावरण किया

DP.jpg

रांची 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शारदीय नवरात्र की पंचमी के अवसर पर कई पंडालों का अनावरण किया। सोरेन ने आज बांधगाड़ी दुर्गा पूजा समिति, दीपा टोली के पूजा पंडाल का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माता रानी के दरबार में शीश नवाकर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। साथ ही सोरेन ने शारदीय नवरात्र की पंचमी के अवसर पर पंच मंदिर पूजा पंडाल, हरमू का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने माता रानी के दरबार में मत्था टेककर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली का आशिर्वाद मांगा। एक अन्य खबर के मुताबिक मुख्यमंत्री सोरेन ने आर०आर० स्पोर्टिंग क्लब, रातू रोड, दुर्गा पूजा पंडाल का अनावरण किया। मुख्यमंत्री सोरेन ने देवी दुर्गा के दरबार में शीश नवाकर समस्त झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति, खुशहाली तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।


 

Tags - Hemant Soren unveiled Sharadiya Navratri Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest