logo

होली पर घर जाने वालों को राहत, दिल्ली-हावड़ा के बीच चलेंगी एसी स्पेशल ट्रेनें

special_train.jpg

रांची 
होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए इंडियन रेलवे ने हावड़ा और नई दिल्ली के बीच विशेष वातानुकूलित ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इससे नियमित ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने से परेशान यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। यह ट्रेन 25 फरवरी से 3 मार्च तक प्रतिदिन शाम 6:15 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
हावड़ा से दिल्ली (ट्रेन संख्या 04051)
यह ट्रेन 27 फरवरी से 5 मार्च तक प्रतिदिन रात 1:40 बजे हावड़ा से चलेगी और अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह पूरी तरह से एसी स्पेशल ट्रेन होगी। रास्ते में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सुविधा मिल सके। रेलवे का उद्देश्य है कि त्योहार के दौरान यात्रियों को सीट के लिए परेशान न होना पड़े।

सिमुलतला और टेलवा बाजार स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में सुधार
इस बीच ईस्टर्न रेलवे के आसनसोल मंडल ने यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाए हैं। सिमुलतला स्टेशन पर खराब पड़े कोच डिस्प्ले और इंडिकेटर बोर्ड की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया है कि कोच इंडिकेटर सिस्टम को तुरंत दुरुस्त कर नियमित रूप से चालू रखा जाए। भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो, इसके लिए रखरखाव व्यवस्था को और सख्त किया जा रहा है।
रेलवे के इन फैसलों से त्योहार के मौसम में यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।


 

Tags - Howrah Delhi train schedule AC special train timing Asansol division railway news Simultala station update festive season extra trains