logo

रांची के होटल मौर्या में रेड, सेक्स रैकेट का भांडाफोड़; 2 महिला सहित 3 अरेस्ट

raidsex.jpg

 

द फॅलोअप डेस्क
राजधानी रांची में चल रहे सेक्स रैकेट मामले में पुलिस ने रेड कर 2 महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। रविवार को डीएसपी पीके मिश्रा के नेतृत्व में रांची पुलिस ने होटल मौर्या में छापेमारी की। यहां से 2 लड़कियों सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में गिरफ्तार लड़कियों में एक बिहार के हाजीपुर जबकि दूसरी बंगाल की रहने वाली है।


होटल मौर्या में छापेमारी की गई
हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि देह व्यापार की सूचना पर होटल मौर्या में छापेमारी की गई।  जिसमें आपत्तिजनक हालत में दो लड़कियां और एक लड़का पकड़ा गया। कुछ लोग भागने में कामयाब रहे। 
सूचना के आधार पर पर एक स्पा सेंटर में भी रेड मारा गया। हालांकि वहां कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में भी देह व्यापार चल रहा था।


रांची पुलिस कर रही लगातार छापेमारी
रांची में सेक्स रैकेट के खिलाफ एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर कार्रवाई लगातार जारी है। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में रांची पुलिस रांची में चल रहे सेक्स रैक्ट के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है। कई लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इससे पहले स्पॉ सेंटर में विदेशी लड़कियों से भी अनैतिक काम कराया जाता था। इनके खिलाफ रांची पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।


होटल संचालक अब रांची पुलिस की रडार पर
पिछले एक महीने में रेड के दौरान रांची पुलिस के द्वारा 25 से ज्यादा लड़कियों सहित 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में यह बात सामने आई है कि राजधानी के कुछ होटल कारोबारियों के द्वारा देह व्यापार के धंधे को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे होटल संचालक अब रांची पुलिस की रडार पर हैं।

Tags - Jharkhandnewsjharkhandupdatesranchinewsranchilocalnews