logo

19 अक्टूबर को राहुल गांधी आएंगे रांची, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

राहुल_गांधी.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड में विधानसभ चुनाव का आगाज हो चुका है। ऐसे में अब सबकी नजरे सीट शेयरिंग पर टिकी हैं। ऐसे में लोकसभ के नेताप्रतिपक्ष और  कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 19 अक्टूबर को रांची आ रहे है। राहुल गांधी रांची में आयोजित होने वाले संविधान सम्मान सम्मेलन में शामिल हो सकते है। झारखंड कांग्रेसके मीडिया प्रभारी के तरफ से यह जानकारी दी गई है। 
संविधान सम्मेलन में करेंगें शिरकत
दिल्ली से रांची लौटते ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश खुद सहयोगी नेताओं एक साथ संविधान सम्मान सम्मेलन के लिए संभावित कार्यक्रम स्थल कार्निवल सभागार में होना प्रस्तावित है। कांग्रेसनेता राहुल गांधी के प्रस्तावित संविधान सम्मान सम्मेलन,न्याय का अधिकार कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों में जुड़ गए है। जानकारी एक मुताबिक कार्यक्रम के लिए कार्निवल सभागार को चुना गया है, जहां राहुल गांधी शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में दिल्ली से आई हुई टीम की सहमति मिलने के बाद मुहर लगी है। राहुल गांधी को मिलने वाली विशेष सुरक्षा की वजह से उनके कार्यक्रम स्थल को सुरक्षा के सभी मानकों पर परखने के बाद ही ये मंजूरी मिली है। 
कौन-कौन आएंगे संविधान सम्मेलन में 
कॉंग्रेस के नेता जगदीश साहू ने बताया कि संविधान सम्मान सम्मेलन में राहुल गांधी का मुख्य फोकस्ड परत यह  होता है कि कैसे बाबा साहब भीम राव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से जो अधिकार अनुसूचित जाती-जनजाति,ओबीसी और माइनॉरिटी को दिए है वह छीना जा रहा है। इस दौरान राहुल गांधी अपने सम्बोधन में समाज में जिनकी जितनी भागीदारी है,उसके लिए उतनी भागीदारी और उनकी हकमारी का मुद्दा भी उठाते है।  गौरतलब हो कि रांची में होने वाले राहुल गांधी का संविधान सम्मान सम्मेलन देश का पंचवा कार्यक्रम होगा,लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले उनके कार्यक्रम का मकसद समाज के उन वर्गों तक यह बात पहुंचना की केंद्र की NDA सरकार संविधान विरोधी है।
 

Tags - JHARKHANDJHARKAHNDCONGRESSRANCHINEWSRAHULGANDHI