logo

मंईयां सम्मान योजना बनी मंईयां अपमान योजना : बाबूलाल मरांडी

BABULAL32.jpg

 

रांची 

भाजपा प्रदेश अध्यनक्ष एवं पूर्व मुख्यnमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना मंईयां अपमान योजना बन गई है। पिछले 5 साल से महिलाओं को सिर्फ ठगने वाले हेमंत सोरेन ने चुनाव नजदीक आते देख दिखावे की राजनीति के चलते मंईयां सम्मान योजना चालू तो की गई, लेकिन मंईयां सम्मान योजना, मंईयां अपमान योजना बनकर सामने आ रही है।  उन्होंाने कहा कि प्रदेश में आए दिन मंईयां सम्मान योजना के नाम पर चल रही ठगी का खुलासा हो रहा है। कभी फॉर्म के नाम पर पैसा लिया जा रहा है तो कभी लिस्ट में नाम चढ़ाने के नाम पर, तो कभी खाते में पैसा भेजने के लिए भी पैसे लिये जा रहे हैं।

मरांडी ने कहा कि माताओं-बहनों का अपमान करना झामुमो-कांग्रेस की पुरानी परम्परा रही है। इसी को आगे बढ़ाते हुए हेमंत सरकार हर वह कदम उठा रही है, जिससे महिलाओं का अपमान किया जा सके। माताओं-बहनों को ठगा जा सके। उनके अधिकारों को छीना जा सके और उनके मान सम्मान अभिमान पर ठेस पहुंचाया जा सके।

प्रदेश अध्यधक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा कि अब और नहीं। अब परिवर्तन की बेला आ गई है। प्रदेश की माताओं-बहनों ने आपके बेईमान इरादों को बखूबी जान लिया है। माताओं बहनों के नाम पर योजनाएं चलाकर पैसे वसूलने के आपके इरादों को भी जनता ने समझ लिया है, जिसका परिणाम आगामी चुनाव में आपको देखने को मिलेगा।


 

Tags - Maina Samman Yojana Insult Babulal Marandi Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand