logo

चाईबासा : रघुनाथ बिरुवा का संयुक्त राष्ट्र संघ के UN Volunteer के लिए चयन

un.jpg

द फॉलोअप डेस्क

चाईबासा के रघुनाथ बिरुवा का चयन संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations) के UN Volunteer के लिये किया गया हैं, जिसमें वे UNDP के अंतर्गत UN Volunteer के रूप में अपना योगदान देंगे। विदित हो की रघुनाथ बिरुवा, झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के अंतर्गत मंझारी प्रखंड के बड़ा-लागड़ा गांव के स्थायी निवासी हैं। "हो" आदिवासी समुदाय से संबंध रखते हैं और वर्तमान में Kalinga institute of Social Science , Bhubaneswar में इतिहास बिषय में Ph.D. शोधकर्ता के तौर पर अध्ययनरत हैं।
रघुनाथ बिरुवा द्वारा कोल्हान विश्वविद्यालय के इतिहास स्नातकोत्तर विभाग से अपनी स्नातकोत्तर की पढ़ाई पुरी की गयी हैं, दो बार UGC NET (इतिहास) की परीक्षा भी उत्तीर्ण की गई हैं। तथा कोल्हान विश्वविद्यालय के भुगोल विभाग के Asst. Professor Dr. Sunita Kumari के अंतर्गत ICSSR, New Delhi के "पश्चिमी सिंहभूम से Tribal Migration" जैसे राष्ट्रीय शोध संबंधी Projects पर भी काम कर चुके हैं।
रघुनाथ बिरुवा द्वारा समय-समय पर स्थानीय कोल्हान के कई सामाजिक कार्यो में भी अपना बहुमूल्य योगदान दिया जाता रहा हैं। UNDP में रघुनाथ बिरुवा के इस चयन से कोल्हान के समस्त निवासीयों और "हो" आदिवासी समुदाय के लिए खुशी और गर्व का माहौल हैं और वे स्थानीय विद्यार्थियों तथा युवा पीढ़ीयो के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। 

रघुनाथ बिरुवा अपनी इस सफलता का श्रेय और धन्यवाद अपने माता पिता,KISS विश्वविद्यालय के founder अचुत्य समांता सर , गाइड डॉ. रत्नाकार सर, डॉ. अनिॅवन सर, KISS-DU के अन्य Professors और समस्त मार्गदर्शक सहयोगकर्ताओं प्रो. क्रिस्टीना देवगाम, रघुनंदन बिरुवा, शोधकर्ताओं, शिक्षकों, डॉ. पॉल स्ट्रूमर, डॉ अशोक कुमार सेन, प्रधान बिरुवा, डॉ सुनीता कुमारी, डोबरो बुड़िउलि, डॉ मनोज कुमार, गायत्री कारजी, अपने बहनों और दोस्तों आदि को देते हैं। जिन्होंने हर बुरे समय में इनका उचित सहयोग और मार्गदर्शन कर हमेशा मनोबल बढ़ाया।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar chaibasa news chaibasa khabar