logo

समीर मोहंती के असंसदीय भाषा पर राधाकृष्ण किशोर को खेद व्यक्त करना पड़ा

samir-mohanti.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झामुमो विधायक समीर मोहंती के महिला विरोधी असंसदीय भाषा पर सत्ता खेद व्यक्त कर मामले का रफा-दफा कर दिया। दरअसल सोमवार को विधानसभा सत्र की द्वितीय पाली में बजट पर चर्चा के दौरान समीर मोहंती ने महिलाओं के विरुद्ध असंसदीय भाषा का प्रयोग कर डाला था। हालांकि उसी समय स्पीकर ने इसे स्पंज करने का निर्देश भी दिया। मामला आया गया हो गया। लेकिन मंगलवार को जब सदन की कार्यवाही प्रारंभ हुई तो भाजपा विधायक नीरा यादव अचानक मोहंती के असंसदीय भाषा का सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग हो रहा है। विरोध स्वरूप वह वेल में भी घुस आयी। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही को छात्राएं भी देखती हैं। इसलिए गलत संदेश जाता है। इस पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने विपक्ष की भावनाओं का सम्मान किया। वहीं संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने खेद जतायी और इसके लिए माफी मांगी। उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि सदन की गरिमा बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है।

Tags - Jharkhand Assembly MLA Samir Mohanty statement women protest Nira Yadav Radhakrishna Kishore Sudibya Kumar Sonu