द फॉलोअप, रांची
राज्य सरकार द्वारा सीजीएल व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले के विरोध में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा प्रोजेक्ट भवन में प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया गया है। सरकार के विरुद्ध नारेबाजी प्रारंभ कर दी गयी है। सफल अभ्यर्थियों का कहना है कि वह सरकार के फैसले के विरुद्ध कोर्ट जाएंगे। इससे पहले सूचना मिलते ही सफल अभ्यर्थियों आज शाम चार बजे से प्रोजेक्ट भवन पहुंचे थे। JSSC-CGL के चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा था कि मौजूदा परिस्थिति में सभी चयनित अभ्यर्थी अपने भविष्य के प्रति आशंकित हैं।