logo

बिजली दरों में बढ़ोत्तरी का विरोध : भाजपा कल, 17 अप्रैल को प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन

BJPNEW.jpg

रांची 

झारखंड में बढ़ती बिजली दरों, लगातार हो रही बिजली कटौती तथा पोस्टपेड मीटर में हो रही अनियमित बिलिंग के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने सख्त रुख अपनाया है। आम जनता से जुड़े इस गंभीर मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के निर्देशानुसार कल दिनांक 17 अप्रैल को प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय जिला स्तरीय आक्रोशपूर्ण धरना आयोजित किया जाएगा।

उपभोक्ताओं को मनमाने और त्रुटिपूर्ण बिल थमाए जा रहे

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कहा कि राज्य सरकार की उदासीनता के कारण आम उपभोक्ता भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। एक ओर बिजली दरों में लगातार वृद्धि हो रही है, तो दूसरी ओर बिजली आपूर्ति की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। वहीं पोस्टपेड मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं को मनमाने और त्रुटिपूर्ण बिल थमाए जा रहे हैं, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह जनहित से जुड़ा हुआ है और पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिलों में बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भाजपा इस मुद्दे पर जनता की आवाज बनकर सरकार को जवाबदेह बनाने का कार्य करेगी। 

Tags - Protest Electricity Rate Hike BJP Demonstrations District Headquarters Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News