logo

मिशन 2024 : लोकसभा-विधानसभा चुनवा में जुटा युवा राजद, नई कमेटी की पहली सूची की जारी

RJD.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड में लोकसभा-विधानसभा चुनाव को लेकर राजद अपनी तैयारियों में जुट गई है। इसे लेकर राजद युवा मोर्चा ने नई कमेटी की पहली सूची जारी कर दी है। राष्ट्रीय जनता दल युवा मोर्चा ने 9 अप्रैल रविवार को प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता किया। जिसमें युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि वर्ष 2023-25 के नई कमेटी की पहली सूची जारी की गयी है। उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष 2024 में लोकसभा-विधानसभा चुनाव होना है। इसे लेकर राजद अपनी तैयारियों में जुट गया है। उन्होंने कहा कि युवा संगठन की रीढ़ होते हैं। हमारी पार्टी युवाओं को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। पार्टी के शीर्ष नेताओं की उम्मीद पर हम खड़े उतरेंगे। उन्होंने कहा कि ;चुनाव की तैयारियों को लेकर युवा मोर्चा ने नई कमेटी की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें उपाध्यक्ष के लिए तीन लोगों को जगह दी गई है। इनमें रांची से सुनील कुमार, रांची से सौकत अंसारी और चतरा से विनोद भोक्ता शामिल हैं। वहीं, जिला अध्यक्ष के लिए साहेबगंज मोहम्मद सद्दाम हुसैन, देवघर नगर अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह, गोड्डा मोहम्मद अंजर अहमद, हजारीबाग में मोहम्मद अय्यान रजा खान, गिरिडीह में रवि कुमार, बोकारो में संतोष कुमार गिरी, रांची से जफर अंसारी, रांची से महानगर अध्यक्ष दिलीप सिंह, पलामू से केदार यादव, गढ़वा से विनीत कुमार हैं।

यह भी पढ़ें: हेमंत सरकार को बदलने का वक्त आ गया, कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या करने वाली पार्टी: लक्ष्मीकांत वाजपेयी

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT