द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा (Simdega) से कांग्रेस (Congress) विधायक भूषण बाड़ा (Bhushan Bara) पर नाबालिग से कथित यौन शोषण (Sexual Exploitation) के आरोप और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव (Pradeep Yadav) भूषण बाड़ा के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदीप यादव ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला साजिश (Conspiracy) का प्रतीत हो रहा है।

कांग्रेस को न्यायालय पर पूरा भरोसा
पार्टी अपने स्तर से पूरे मामले को देख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न्यायालय पर पूरा भरोसा है और पार्टी जांच में पूरा सहयोग करेगी। साथ ही इस मामले के पीछे की कथित साजिश का पर्दाफाश करने की बात भी कही। वहीं, बीजेपी की ओर से भूषण बाड़ा प्रकरण पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए प्रदीप यादव ने कहा कि बीजेपी को दूसरे दलों के नेताओं पर सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।
बृजभूषण शरण सिंह का उदाहरण दिया
उन्होंने इस संदर्भ में बृजभूषण शरण सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे दर्जनों उदाहरण मौजूद हैं। प्रदीप यादव ने कहा कि कांग्रेस पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है और जांच में सहयोग किया जाएगा। फिलहाल इस मामले में दर्ज मुकदमे और लगाए गए आरोपों पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सबकी नजर है।
