logo

आईपीएस नरेंद्र कुमार सिंह व राकेश रंजन समेत 43 पुलिसकर्मी सम्मानित

आईपीएस नरेंद्र कुमार सिंह व राकेश रंजन समेत 43 पुलिसकर्मी सम्मानित

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखड़ावे के समापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वीरता और सराहनीय सेवा के लिए 43 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया। इनमें हजारीबाग के तत्कालीन डीआईजी नरेंद्र कुमार सिंह और चतरा के एसपी राकेश रंजन समेत आठ आईपीएस और 35 पुलिस कर्मी शामिल हैं। नरेंद्र कुमार सिंह वर्तमान में आईजी अभियान और राकेश रंजन रांची के एसएसपी हैं। इन पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को उनके अद्म्य साहस और वीरता के लिए सम्मानित किया गया है। नरेंद्र कुमार सिंह और राकेश रंजन को उनकी उस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया है जिसमें उन्होंने वर्ष 2003 में चतरा के लावालौंग में खूंखार उग्रवादियों को मार गिराया था।


वीरता पदक से सम्मानित प्रमुख अधिकारी व कर्मी 

नरेंद्र कुमार सिंह — आईजी (अभियान)
राकेश रंजन — एसएसपी, रांची
नीरज कुमार — डीएसपी (हटिया)
प्रकाश सोय — डीएसपी (कानून-व्यवस्था, धनबाद)
सनोज कुमार चौधरी — इंस्पेक्टर (चतरा)
दिव्य प्रकाश एवं राजबल्लभ कुमार — सब-इंस्पेक्टर (हजारीबाग)
सुभाष चंद्र लकड़ा — सब-इंस्पेक्टर (पलामू)
सोनू कुमार साहू — सब-इंस्पेक्टर (गिरिडीह)
शंकर प्रसाद कुशवाहा — सब-इंस्पेक्टर (जमशेदपुर)
राजीव कुमार भगत — सब-इंस्पेक्टर (लातेहार)
शिवलाल गुप्ता — सब-इंस्पेक्टर (रामगढ़)
प्रकाश कुमार यादव — आरक्षी / कॉन्स्टेबल (चतरा)

सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

असीम विक्रांत मिंज — आईजी (सीआईडी)
अनीस गुप्ता — डीआईजी (केंद्रीय प्रतिनियुक्ति)
राजकुमार मेहता — एसपी (एटीएस)
दीपक कुमार शर्मा — एसपी (अभियान / नक्सल)
मुकेश कुमार — एसपी, गोड्डा
दीपक कुमार पांडेय — एआईजी / डीजीपी के विशेष सहायक
अंजुला कुजूर — हवलदार (जैप-10)
दुर्गा उरांव एवं कुंवर मुंडा — सिपाही (खूंटी जिला)
अजय सिंह — सिपाही (बोकारो जिला)
अनूपा कुमारी — सिपाही (जैप-10)
सूर्य बहादुर धर्ता — सिपाही (जैप-1)

Tags - JharkhandFoundation DayChief MinisterPolicehonored