logo

खुर्शीद अंसारी हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

khurshid.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले में पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के झगरी निवासी खुर्शीद अंसारी हत्याकांड के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम ने यह सफलता हासिल की है। 
यह कार्रवाई पिछले दिनों शाम करीब 5:30 बजे खुर्शीद अंसारी को गोली लगने की सूचना मिलने के बाद शुरू हुई। पुलिस ने तत्काल छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस ने तकनिकी सेल की मदद से अपराधियों की मौजूदगी की पुष्टि की और घेराबंदी करते हुए मुख्य आरोपी मो. जाकिर अंसारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। 
जाकिर अंसारी से पूछताछ और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए मो. असलम मंसूरी, मो. फैयाज़ अंसारी, रुस्तम अंसारी और इरशाद अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया और पांचो अपराधियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
छापेमारी के दौरान पुलिस को हत्या में प्रयुक्त हथियार और साक्ष्य भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने मौके से दो खोखे (7.65 बोर), एक देसी पिस्टल, पांच मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। एसपी ने बताया कि हत्या का मुख्य मकसद पारिवारिक विवाद था।
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने किया, जिसमें मुफ्फसिल थाना प्रभारी सहित कई पुलिस बल शामिल थे। फ़िलहाल सभी गिरफ्तार किए गए अपराधियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update giridih news giridih khabar crime news giridih update giridih police