द फॉलोअप डेस्क
केंद्रीय गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव निष्ठा तिवारी और राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को देश में लागू किए गए नये आपराधिक कानूनों की समीक्षा की। पुलिस मुख्यालय सभागार में हुई समीक्षा बैठक में नवीन आपराधिक कानूनों यथा भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के विभिन्न प्रावधानों का अनुपालन एवं अनुसंधान में साक्ष्य संकलन के लिये ई-साक्ष्य ऐप का सही एवं सकारात्मक प्रयोग करने का निर्देश दिया गया।

निष्ठा तिवारी ने जिलों द्वारा ई-साक्ष्य ऐप का उपयोग करने में आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की साथ ही नवीन आपराधिक कानून के प्रावधान के अनुरूप कांडों का निर्धारित समय सीमा के भीतर अनुसंधान पूर्ण करने एवं अनुसंधान में वैज्ञानिक जाँच हेतु फॉरेंसिक टीम का मदद लेने का निर्देश दिया। इसके साथ ही साईबर क्राईम, Counter Terrorism, Drug Control, Disaster Management, Police Modernization, Foreigners की वैधता से संबंधित होने वाले समस्याओं के संबंध में व्यापक रूप से चर्चा किया गया। चर्चा के दौरान उपरोक्त विषय से संबंधित पुलिस की कार्यक्षमता / कार्यप्रणाली को लेकर भी समीक्षा की गई। इस बैठक में लगभग दो दर्जन से अधिक सीनियर आईपीएस अधिकारी उपस्थित रहे।
.jpeg)