logo

पुलिस ने किया रमेश साहू हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने ही टांगी से काटकर की थी पति की हत्या

murder_gumla.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला पुलिस ने 14 दिसंबर को चौली नवाटोली में हुए रमेश साहू हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने इस सनसनीखेज खुलासे में बताया कि रमेश साहू की हत्या किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी पत्नी ने ही की है।
जांच में सामने आया कि मृतक रमेश काफी शराब पीता था और खुद के साथ-साथ अपने बच्चों को भी शराब पिलाता था। घटना के दिन वह घर का दो बोरा धान बेचकर शराब ले आया था और बेटे के साथ बैठकर पी रहा था, जिसे लेकर पत्नी के साथ उसकी तीखी बहस हो गई थी।
इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि रमेश टांगी लेकर अपनी पत्नी को मारने दौड़ा, लेकिन वह जान बचाकर वहां से भाग निकली। बाद में जब रमेश नशे की हालत में पुआल के ढेर पर सोया हुआ था, तब पत्नी ने बदला लेने और खुद को बचाने के लिए उसी टांगी से काटकर रमेश की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar gumla news gumla khabar gumla update gumla murder news