logo

सिमडेगा में क्रिसमस गैदरिंग को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

simdega_jgguu.jpg

द फॉलोअप डेस्क

सिमडेगा जिले में क्रिसमस पर्व को लेकर उत्साह चरम पर है। इस दौरान होने वाली गैदरिंग और कार्यक्रमों को देखते हुए सिमडेगा पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिले के विभिन्न चर्च परिसरों, कार्यक्रम स्थलों, बाजार क्षेत्रों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
पुलिस प्रशासन के अनुसार, क्रिसमस के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है, जिससे भीड़ और ट्रैफिक का दबाव बढ़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए यातायात नियंत्रण, विशेष वाहन जांच और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।
किसी भी तरह की अव्यवस्था या दुर्घटना से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं तथा पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar simdega news simdega khabar