logo

रांची : पीएम 21 द्वीपों का कल करेंगे नामकरण, एक नाम लांस नायक अल्‍बर्ट एक्‍का का भी

Albert-ekka.jpg

द फॉलोअप डेस्क

कल पराक्रम दिवस है और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अण्‍डमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर करेंगे। इस में एक नाम लांस नायक अल्‍बर्ट एक्‍का का भी जुड़ा हुआ है। सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्‍मदिन 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

  ये भी पढ़ेंखुशखबरी : झारखंड में 50 हज़ार शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरु

प्रथम परमवीर चक्र विजेता के नाम

अण्‍डमान और निकोबार द्वीप समूह के सबसे बड़े द्वीप का नामकरण प्रथम परमवीर चक्र विजेता के नाम पर किया जाएगा। इसी प्रकार आकार की दृष्टि से अन्‍य द्वीपों का नामकरण किया जाएगा। ये नामकरण जिन परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर किए जाने हैं, उनमें लांस नायक अल्‍बर्ट एक्‍का, -मेजर सोमनाथ शर्मा, नायक जदुनाथ सिंह, कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह, मेजर रामास्‍वामी परमेश्‍वरन, कैप्‍टन विक्रम बत्रा और लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पाण्‍डेय शामिल हैं। द्वीपों का यह नामकरण राष्‍ट्र की सम्‍प्रभुता और अखण्‍डता की सुरक्षा के लिए सर्वोच्‍च बलिदान देने वाले नायकों को श्रद्धांजलि के तौर पर किया जा रहा है।  बता दें की शहीदों के मान-सम्मान तथा उनके गांवों में विकास को लेकर झारखंड में सरकार कई मौके पर प्रतिबद्धता जाहिर करती रही है, लेकिन हकीकत इसके उलट है।परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की समाधि स्मारक-शौर्य स्थल निर्माण की आधारशिला रखे जाने के 27 महीने बाद तक राज्य सरकार ने मुंह मोड़ रखा है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:- http:// https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT