logo

खुशखबरी : झारखंड  में 50 हज़ार शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरु

1671142881_new-project-2022-12-16t035108-092.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड में नियुक्ति निमावली रद्द होने के बाद 50 हज़ार पारा शिक्षकों की बहाली की तैयारी झारखंड सरकार करने जा रही है इस सिलसिले में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने राज्यों की नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी मांगी थी। इसके लिए विभिन्न राज्य बिहार, पश्चिम बंगाल व दिल्ली की शिक्षक नियुक्ति नियमावली की जानकारी मंगाई गई है।

ये भी पढ़ें: ED ने कांग्रेस के निलंबित तीनों विधायकों को दोबारा किया समन BY The Followup Desk Jan 22, 2023

बिहार नियमावली अपनाने की तैयारी

विभागीय अधिकारियों की अगर माने तो झारखंड सरकार बिहार की नियमावली को ही यहां भी नियुक्ति का आधार बना सकती है। इसी माह के अंत तक इस संबंध में निर्णय लेने की संभावना व्यक्त की गयी है। इसके बाद ही झारखंड में भी बिहार के आधार पर पंचायत स्तर पर 50 हजार पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति हो सकेगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि झारखंड के युवाओं के हित को ध्यान में रख कर ही नियुक्ति की जायेगी। इस संबंध में शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा है कि बिहार में केवल बिहार के लोग ही शिक्षक बन सकते हैं तो झारखंड के लोग क्यों नहीं शिक्षक बने सकते इससे किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए बिहार में आवेदन जमा करने के लिए बिहार का निवासी होना अनिवार्य है तो झारखंड का भी निवासी होना अनिवार्य होना चाहिए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:- http:// https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT