logo

12 और 16 मई को फिर झारखंड आ रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी, इन संसदीय सीटों पर करेंगे जनसभा

a7115.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

प्रधानमंत्री मोदी 12 मई को फिर से झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी 12 मई को चतरा और फिर 16 मई को गिरिडीह संसदीय सीट पर जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी चतरा में कालीचरण सिंह और गिरिडीह में एनडीए प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी और कोडरमा से प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। इससे पहले 3 मई को प्रधानमंत्री मोदी ने चाईबासा में सिंहभूम संसदीय सीट से प्रत्याशी गीता कोड़ा और खूंटी लोकसभा से अर्जुन मुंडा के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया था। अगले ही दिन उन्होंने पलामू और फिर गुमला के सिसई में भी जनसभा को संबोधित किया था। 12 मई को प्रधानमंत्री मोदी सिमरिया और फिर 16 मई को बिरनी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। 

पीएम मोदी यहां जनसभा को संबोधित करेंगे
झारखंड बीजेपी ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी 12 मई को झारखंड आएंगे। इस दिन चतरा लोकसभा क्षेत्र के सिमरिया प्रखंड स्थित मुरुवे मैदान में दोपहर 3 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम 16 मई को फिर झारखंड आएंगे। वे गिरिडीह जिला के बिरनी प्रखंड अंतर्गत पेशमअरवाड़ मैदान में सुबह 8 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि चाईबासा, पलामू और गुमला में अपनी पिछली जनसभा में पीएम मोदी ने झारखंड में कांग्रेस-आरजेडी-झामुमो गठबंधन सरकार की जमकर आलोचना की। भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर आदिवासियों का अपमान करने का आरोप लगाया।

7 मई को झारखंड आ रहे हैं कांग्रेस के राहुल गांधी
गौरतलब है कि इससे पहले 7 मई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी झारखंड आएंगे। राहुल गांधी 7 मई को चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां, इंडिया गठबंधन की तरफ से झामुमो की जोबा मांझी प्रत्याशी हैं। इसके बाद राहुल गांधी गुमला के बसिया में एक अन्य जनसभा को संबोधित करेंगे। झारखंड के 14 लोकसभा सीटों में से 4 सीटों पर 13 मई को मतदान होगा।  
 

Tags - Narendra ModiJharkhand NewsLok Sabha ElectionLok Sabha Chunav 2024