logo

सिमडेगा : "मेरा बूथ सबसे मजबूत" कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुना

"मेरा बूथ सबसे मजबूत" कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुना

द फॉलोअप डेस्क

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी देश भर में "मेरा बूथ सबसे मजबूत" अभियान के जरिये जमीनी स्तर पर तैयारी में उतर चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने कार्यकर्ताओं से जुड़कर उन्हें जनता का विश्वास हासिल करने को लेकर प्रेरित कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा जिला कार्यालय सिमडेगा में "मेरा बूथ सबसे मजबूत" के तहत प्रधानमंत्री का भोपाल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के निमित्त जिला के सभी मंडलों पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने "मेरा बूथ सबसे मजबूत" कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को सुना। उपस्थित बूथ समिति के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के शुरू होने से पहले राष्ट्रिय गीत "वन्दे मातरम्" गाया। इस मौके पर जिला के सभी 14 मंडलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक, प्रदेश समिति सदस्य दुर्गा विजय सिंह देव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N