logo

गुमला : PM मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, 18 अक्टूबर तक होंगे ये 14 कार्यक्रम

PM मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, 18 अक्टूबर तक होंगे ये 14 कार्यक्रम

गुमला
भाजपा जिला कार्यालय, डुमरडीह में जिला अध्यक्ष सागर उरांव की अध्यक्षता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें अध्यक्ष की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक होने वाले सभी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। अभियान का प्रमुख कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसके तहत मोदी के समर्पण के 25 साल के अंतर्गत लाभान्वित लोगों से मोदी जी के नाम पर एक दीया जलाने का आग्रह किया जाएगा। इसका संदेश है- “जिसने गरीबों का जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा।” अभियान टोली के जिला संयोजक संदीप प्रसाद ने कहा कि कार्यक्रमों के संचालन के लिए जिला से लेकर मंडल स्तर तक समूह का गठन किया गया है। ये समूह सभी कार्यक्रमों को तिथिवार मंडलों में संपन्न कराएंगे।
पूरे महीने 14 कार्यक्रम होंगे।

ये इस प्रकार हैं-
1.    आशीर्वाद का दीया
2.    चित्र सेवा
3.    सेवा स्मरण
4.    आंगन मिलन सेवा
5.    कहानी बदलाव की
6.    सेवा ज्योति यात्रा
7.    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा
8.    सेवा मेरा योगदान
9.    सेवा सेतु अभियान
10.    सेवा के रंग
11.    हैकाथॉन और इनोवेशन चैलेंज
12.    जनसेवक महाकुंभ- पंचायत से पार्लियामेंट
13.    25 साल, 25 कहानियां (नेशनल अनबॉक्सिंग)
14.    विकसित भारत संकल्प यात्रा

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - Seva Sankalp Abhiyan Narendra Modi Birthday BJP Gumla Sagar Oraon Jharkhand BJP