logo

भ्रष्टाचार पर प्रहार: मुख्यमंत्री ने कार्यपालक अभियंता के खिलाफ PE दर्ज करने की दी अनुमति

BRIBE.jpeg

रांची
सीएम हेमंत सोरेन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के तहत एक बार फिर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की अनुमति दी है। मुख्यमंत्री ने इस कड़ी में प्रथम श्रेणी के पदाधिकारी मनोज कुमार विद्यार्थी, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, चाईबासा के खिलाफ पीई दर्ज करने की अनुमति दिये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सत्यापनकर्ता पुलिस निरीक्षक द्वारा आरोपी मनोज कुमार विधार्थी की गिरफ्तारी के उपरांत उनके घर की तलाशी में बरामद 9,05,200 रूपए के संबंध में रिपोर्ट दी गयी है। इसमें कहा गया है कि आरोपी के द्वारा रिश्वत लेने और उसे अपने मकान में रखने के आरोप को सत्य पाया गया। आरोपी एवं आरोपी की पत्नी के नाम से पटना, रांची एवं उनके पैतृक गांव में करोड़ों की अचल संपत्ति होने का उल्लेख किया गया है। सत्यापन के क्रम में यह बात प्रकाश में आयी है कि आरोपी मनोज कुमार विद्यार्थी ने ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों के बिल भुगतान करने के एवज में रिश्वत लिया है। 

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N