द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
भाजपा ने झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को यहां से स्थानांतरित कर दिया है। उन्हें अब छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा का संगठन महामंत्री बनाया गया है। उनकी जगह पवन साय को झारखंड प्रदेश भाजपा का नया संगठन महामंत्री बनाया गया है। मालूम हो कि पिछले लगभग चार वर्षों से कर्मवीर सिंह संगठन महामंत्री के पद पर बने हुए थे। कल ही पार्टी ने नये प्रदेश प्रभारी और दो सह प्रभारी को भी मनोनीत किया है। पवन साय आदिवासी समुदाय से आते हैं।
.jpeg)