logo

उत्तर प्रदेश उर्स मानाने जा रहे यात्री की धनबाद स्टेशन में मौत

उत्तर प्रदेश उर्स मानाने जा रहे यात्री की धनबाद स्टेशन में मौत

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
धनबाद के नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन में उस समय सनसनी फैल गई जब एक यात्री की तबियत बिगड़ने लगी। यात्री को सियालदह एक्सप्रेस से उतार कर रेलवे स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सक ने यात्री को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक मालदा निवासी 60 वर्षीय असराऊल हक उत्तर प्रदेश जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में अचानक उनकी तबियत खराब हो गई।

उर्स मनाने यूपी जा रहा था मृतक 
असराऊल अपने पुत्र समेत कई लोगों के साथ उर्स में शामिल होने यूपी जा रहे थे। गया पहुंचते ही तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद उनके बेटे ने रेलवे को कॉल किया, लेकिन मदद नहीं पहुंच पायी। इधर गोमो में ट्रेन के आने पर बेटे ने बीमार पिता को उतारा और रेलवे अस्पताल ले जाया गया। चिकित्स्कों ने असराऊल को मृतक घोषित कर दिया। मृतक सियालदह एक्सप्रेस के बोगी संख्या S-6 में सफर कर रहा था। चिकित्सक द्वारा असराऊल हक को मृत घोषित किए जाने पर उनके पुत्र समेत सभी लोग चित्कार मार कर रोने लगे। वहीं पुत्र का रो-रो कर बुरा हाल है। स्वास्थ्य केंद्र में कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।