logo

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गांजे के साथ पकड़ा गया यात्री

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गांजे के साथ पकड़ा गया यात्री

द फॉलोअप टीम, रांची
राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के जवान ने एक यात्री को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी, चेकिंग के दौरान हुई है। मिली जानकारी के आनुसार गिरफ्तार यात्री का नाम अमल जैन है, जो हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस आरोपी अमल जैन से पूछताछ कर रही है।

 

आरोपी अमल जैन हैदराबाद की फ्लाइट पकड़ने वाला था
गौरतलब है कि 30 ग्राम गांजा के साथ सीआईएसएफ के जवान ने अमल जैन को रांची एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है, जो हरियाणा का रहने वाला है। वह हैदराबाद की फ्लाइट पकड़ने के लिए रांची एयरपोर्ट पहुंचा था। पुलिस की आरंभिक जांच में पता चला है कि अमल जैन हमेशा गांजे का सेवन करता है। हमेशा यात्रा के दौरान बैग में गांजा लेकर चलता था लेकिन, इस बार सीआईएसएफ के जवानों की चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।


नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साउकोट्रॉपिक 1985 की तहत कार्रवाई  
बता दें कि ऐसे मामलों में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साउकोट्रॉपिक 1985 अधिनियन के तहत कार्रवाई की जाती है। वहीं मादक पदार्थ का निर्माण, उत्पादन, खेती, खरीद, भंडारण, परिवहन या उपयोग पर प्रतिबंध है। इस कानून के आनुसार गांजा की मात्रा को देख के सजा दी जाती है। गांजा की मात्रा किलोग्राम में तय की जाती है। गांजा की मात्रा 1 किलोग्राम से ज्यादा रहने पर 10 साल की सजा और 1 लाख का जुर्माना हो सकता है। वहीं, गांजा की मात्रा 1 किलोग्राम से कम होने पर एक साल की सजा और 10 हजार जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है।