द फॉलोअप डेस्क
पलामू के रंगिया में घरेलू विवाद में महिला ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान महिला और एक बच्चे की मौक पर ही मौत होगी। जबकि, दूसरा बच्चा सुरक्षित बच गया। जानकारी के मुताबिक दूसरा बच्चा छत की लकड़ी पकड़ लिया था जिस वजह से उसकी जान बच गई। इधर, घटना की सूचना पर मनातू थाना प्रभारी कमलेश कुमार मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना से संबंधित जानकारी ली। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। घटना मनातू थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रंगिया की है।

यह भी पढ़ें: पीएम 21 द्वीपों का कल करेंगें नामकरण, एक नाम लांस नायक अल्बर्ट एक्का का भी
पति ने की है दो शादी
मामले से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति विकास दास ने दो शादी किया है। जिसके वजह से घर में आए दिन विवाद होता रहता था। ग्रामीणों का कहना है कि सौतन के बीच नहीं बनती थी और हमेशा झगड़ा होता रहता था। जिससे तंग आकर महिला ने अपने दोनों बच्चों के साथ फांसी लगा ली। जिसमें महिला शांति देवी और 8 वर्षीय बच्चा कुणाल की मौत हो गई। जबकि, दूसरे बच्चे की जान बच गई। वहीं, पुलिस ने कहा कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। साथ ही कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT