पाकुड़/नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत मंझलाडीह पंचायत के उपरबंधा गाँव की निवासी रीना देवी, पति-निताय साहा को अबुआ आवास योजना का लाभ मिला है। जिसके बाद उनके परिवार में काफी ख़ुशी का माहौल बना हुआ है। परिवार ने बताया कि वर्षों तक उनका परिवार जर्जर कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों में रह रहा था। बरसात के दिनों में घर की दीवारें गिरने का खतरा बना रहता था, जिससे परिवार हमेशा भय और असुरक्षा में जीता था। सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के अंतर्गत चयनित होने पर वित्तीय वर्ष 2024–25 में रीना देवी को योजना का लाभ प्राप्त हुआ। 
योजना की पहली किस्त जारी होते ही उन्होंने अपनी मेहनत और परिश्रम से पक्का घर निर्माण का कार्य प्रारंभ किया। अबुआ आवास योजना के तहत रीना देवी को 2 लाख की सहायता राशि तथा मनरेगा अभिशरण के 90 मानव दिवसों के माध्यम से लगभग 25 हजार अतिरिक्त मजदूरी मिली। जिसके बाद आज रीना देवी का परिवार एक सुरक्षित नए घर में रह रहा है।.jpeg)
लाभुक रीना देवी ने कहा कि बरसात में कच्चा घर गिरने का डर हमेशा बना रहता था।आज हमारे पास पक्का घर है, जिसमें हम सुरक्षित महसूस करते हैं। बच्चों का भविष्य सुरक्षित हुआ है।