logo

झारखंड में अगले 2 दिन तेज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मानसून की एंट्री कब!

01a3e13c-329c-4cc4-8448-ae25d4aa2134.jpeg

रांची:

झारखंड  के 17 जिलों में अगले 2 दिन तक तेज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। रांची समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 21 और 22 जून तक मौसम का मिजाज लगभग एक जैसा रहेगा। मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह समेत कोल्हान और संताल परगना के सभी जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पलामू संभाग समेत 7 जिलों में मौसमी बदलाव का असर कम होगा। कुछ इलाकों में हालांकि, हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

संताल और कोल्हान में होगी भारी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने जानकारी दी है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 2 दिन बादल छाए रहेंगे। रांची के साथ संताल और कोल्हान समेत कुछ स्थानों पर घने बादल छाने से मूसलाधार बारिश हो सकती है। हालांकि, इसके बाद बादल हल्के होंगे। 23 जून तक राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून की एंट्री की उम्मीद है। 

झारखंड में छाएंगे घनघोर बादल
मंगलवार से पूरे झारखंड राज्य में आसमान में बादल छाने लगेंगे। इसके चलते धूप खिलेगी और तापमान में फिर वृद्धि दर्ज की जा सकती है। 

Tags - Jharkhand Weather UpdateJharkhand Weather ForecastJharkhand Weather AlertJharkhand Weather NewsJharkhand News