द फॉलोअप डेस्क
पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के निष्कासन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा है किक संगठन में अनुशासन सर्वोपरी है। वह लगातार राज्य सरकार के खिलाफ बोलते रहे थे। लेकिन अति हो जाती है तो पार्टी को कार्रवाई करनी ही पड़ती है। कोई भी व्यक्ति हो उसपर अनुशासन समिति एक्शन लेती है। उन्होंने कहा कि दूसरे लोगों को भी चेतावनी दी गयी है। चेतावनी के बाद उनलोगों को कोई दिक्कत नहीं हुई। संगठन के खिलाफ बयानबाजी नहीं की। उन्होंने जोर देकर कहा कि आगे कोई भी अनुशासनहीनता करेगा उस पर पार्टी कार्रवाई करेगी। आगे कहा कि झारखंड में जो गठबंधन की सरकार है। सरकार के खिलाफ योगेंद्र साव के कई सारे बयान है। वह पार्टी को भी कठघरे पर खड़े कर रहे हैं। पार्टी ने कार्रवाई की है क्योंकि अनुशासन सर्वोपरी है। केशव महतो कमलेश ने योगेंद्र साव के उस बयान को निराधार बताया जिसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को सरकार चला रही है। महतो ने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ कांग्रेस चलाती है। किसी दूसरे दल का दबाव नहीं होता।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि कल से 31 मार्च तक चाईबासा के ट्राइबल रिसर्च ट्रेनिंग सेंटर में 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें झारखंड और ओडिशा के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ओडिशा से 35 और झारखंड से 25 जिला अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू, कांग्रेस कोटे से सरकार में शामिल चारो मंत्री, सीएलपी लीडर प्रदीप यादव, डिप्टी सीएलपी लीडर राजेश कच्छप एवं पूर्व मंत्री बंधु तिर्की विशेष रूप से अंतिम दिन 31 मार्च को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आएंगे। प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के इतिहास और अचीवमेंट और वर्तमान केंद्र सरकार की खामियों को लेकर सारी जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम के आयोजक AICC के ट्रेनिंग इंचार्ज सचिन राव हैं।
.jpg)