द फॉलोअप डेस्क
पुराना विधानसभा के पास ABVP के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक की स्थिति बन गई है। कल हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज एबीवीपी विधानसभा घेरने जा रहा था। विधानसभा की ओर बढ़ रहे उग्र कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। एबीवीपी ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फिलाहल इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस प्रशासन कार्यकर्ताओं को समझाने तथा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटा है।
