द फॉलोअप, रांची
झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के सफल संचालन को लेकर अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में आज वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में मानसून सत्र के औपबंधिक कार्य दिवसों, सदन की कार्यवाहियों के एंव विधायी कार्यों की समयबद्ध निष्पादन पर चर्चाएँ हुई ।अध्यक्ष ने सभी विभागों को आपसी समन्वय एवं तत्परता के साथ मानसून सत्र संबंधित विधायी कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने को लेकर वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने बैठक में लंबित आश्वासनों, सदस्यों के शून्यकाल, निवेदन एवं ध्यानाकर्षण से संबंधित प्रश्नों के उत्तर की विभागवार सूची के संबंध में पदाधिकारियों को अवगत कराया और इनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही, सत्र में प्रस्तुत किए जाने वाले विधेयकों की प्रतियाँ समय पर उपलब्ध कराने तथा विभागों के बीच आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने पर भी बल दिये ताकि सदस्यों को प्रस्तुत होने वाले विधेयकों को पढ़ने तथा उस पर संशोधन लाने का समय मिल पाए।

बैठक में NeVA (National e-Vidhan Application) प्रणाली के पूर्ण क्रियान्वयन हेतु सभी विभागों में नोडल पदाधिकारियों की शीघ्र प्रतिनियुक्ति करने के दिशा कार्रवाई ली जाने की बात कही ताकि पेपरलेस विधान सभा की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कर विधान सभा की कार्यप्रणाली को पूर्णतः डिजिटल एवं सुगम बनाया जा सके। अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सत्र काफ़ी छोटा है लेकिन के अधिक संख्या में प्रश्न प्राप्त हो रहे हैं। विभाग समय सीमा के अंदर प्रश्नों के अनुरूप उत्तर सभा सचिवालय को उपलब्ध कराएं इसके लिए उन्होंने मुख्य सचिव को कहा कि इसकी जवाबदेही तय हो तथा सत्र में विभागवार वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी दीर्घा में किए जाएं। इसके अतिरिक्त, सत्रावधि के दौरान चिकित्सकों, एम्बुलेंस, जीवनरक्षक दवाइयों एवं अन्य चिकित्सा सुविधाओं निर्बाध विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था, हेतु विभाग के पदाधिकारियों को बैठक में आवश्यक निर्देश दिए गए ।
बैठक में अविनाश कुमार, मुख्य सचिव, झारखण्ड सरकार, रंजीत कुमार ,प्रभारी सचिव झारखंड विधानसभा , वन्दना दादेल, अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं गृह विभाग, अजय कुमार सिंह,अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, प्रवीण कुमार टोप्पो ,सचिव कार्मिक विभाग , प्रशांत कुमार ,सचिव, वित् विभाग , अरवा राजकमल ,सचिव भवन निर्माण विभाग , अबू इमरान,सचिव,पेयजल एवं स्वच्छता विभाग,एवं विभागों से संबंधित वरीय पदाधिकारी तथा उपायुक्त, राँची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची उपस्थित रहे ।
.jpeg)